img-fluid

VIDEO : ट्रैक्टर परेड के दौरान सिख किसान ने की जवान पर जानलेवा हमले की कोशिश

January 26, 2021

नई दिल्ली। दिल्ली में जारी किसान आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया है। कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा की कई तस्वीरें देखने को मिल रही है। ऐसी ही एक तस्वीर में निहंग किसान दिल्ली पुलिस के जवानों पर जानलेवा हमले की कोशिश करते हैं। हालांकि उनके साथ ही प्रदर्शन कर रहे कुछ किसानों ने उनको रोक लिया। पुलिस के जवान ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारे सब लोग शांतिपूर्ण तरीके से जा रहे हैं। जो लोग गड़बड़ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं वो चिन्हित हैं। वो राजनीतिक दल के लोग हैं और इस आंदोलन को खराब करना चाहते हैं। इतनी ही नहीं ऐसे कई फोटो और वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें प्रदर्शनकारी किसान कानून को हाथ में ले रहे हैं। सुबह पहले पुलिस की बैरिकेड्स तोड़ी गई। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों पर कई प्रदर्शनकारी किसान चढ़ गए। साथ ही लालकिले की प्रचीर पर संगठनों के झंडे भी फहरा दिए गए।

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के राष्ट्रीय राजधानी के आईटीओ पहुंचने के बाद लुटियन दिल्ली की ओर बढ़ने की कोशिश पर पुलिस के साथ भिड़ंत हुई। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। किसानों ने तय समय से पहले विभिन्न सीमा बिंदुओं से अपनी ट्रैक्टर परेड शुरू की। किसान अनुमति नहीं मिलने के बावजूद मध्य दिल्ली के आईटीओ पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह तोड़फोड़ की। ट्रैक्टरों को जानलेवा तरीके से सड़कों पर दौड़ाया। आईटीओ चौहारे पर जमकर उत्पात किया गया।

Share:

  • Video : ट्रैक्टर से ट्रैक्टर को आगे धकेला, लाठी लिए पुलिसवालों को देखा और दौड़ा दिया...

    Tue Jan 26 , 2021
    नई दिल्ली। 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए। इसके साथ ही आईटीओ पर काफी देर तक बवाल मचा रहा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved