img-fluid

शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, दोनों सूचकांक तेजी के साथ हुए बंद

February 11, 2021

मुम्बई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शुरूआती गिरावट के बाद शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में उछाल देखने को मिली और अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 222.13 अंक (0.43 फीसदी) ऊपर 51531.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.80 अंक यानी 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 15173.30 के स्तर पर बंद हुआ। 

आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 143.55 अंक (0.28 फीसदी) की गिरावट के साथ 51165.84 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 33.25 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 15073.25 के स्तर पर खुला था। दिनभर कारोबार में उतार चढ़ाव देखने को मिला और दोनों प्रमुख सूचकांक अंत में बढ़त हासिल करने में सफल रहे।


  • दिग्गज शेयरों में हिंडाल्को, रिलायंस, सन फार्मा, अडाणी पोर्ट्स और गेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इचर मोटर्स, एल एंड टी, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया और टाइटन के शेयर लाल निशान पर बंद हुए, जबकि सेक्टोरियल इंडेक्स पर बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, मीडिया, रियल्टी और पीएसयू बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, मेटल, आईटी और फार्मा हरे निशान पर बंद हुए।

    बता दें कि बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 19.69 अंक (0.04 फीसदी) नीचे 51309.39 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 2.80 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 15106.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

    Share:

  • बंगाल: भाजपा की रथयात्रा के खिलाफ याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

    Thu Feb 11 , 2021
    नई दिल्ली। कोलकाता हाईकोर्ट ने गुरुवार को भाजपा को बड़ी राहत दे दी। हाईकोर्ट ने पार्टी द्वारा निकाली जा रही रथयात्रा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। भाजपा राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले रथयात्रा निकाल रही है। पांच खंडों में यह यात्रा निकाली जा रही है, जो सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। कोलकाता […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved