img-fluid

देश को बांटने की राजनीति करता आया है कांग्रेस-साक्षी महाराज

February 25, 2021

कानपुर। उन्नाव कांड की पीड़ित किशोरी को देखने कानपुर निजी अस्पताल सांसद साक्षी महाराज पहुंचे। उन्होंने पीड़िता का हालचाल जाना और उसे हर संभव न्याय दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

अस्पताल से बाहर निकले साक्षी महाराज ने पत्रकारों को बताया कि पीड़ित किशोरी स्वस्थ है। पुलिस द्वारा असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव की जो घटना का खुलासा किया है, वह पूरी तरह से सही है। कुछ लोगों द्वारा इस घटना पर दुष्कर्म जैसे अफवाहा फैलाने का काम किया था, उन पर कार्यवाही होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, अगर उत्तर भारत के लोग अच्छे नहीं हैं तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी से इस्तीफा दिला दें। कांग्रेस हमेशा से ही फूट डालकर राजनीति करती आ रही है।


साक्षी महाराज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमारे प्यारे भारत के तीन टुकड़े करने का काम भी कांग्रेस ने किया था। कांग्रेस उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीयों को लड़ाने का काम कर रही है। राहुल गांधी को अधिकार नहीं है कि देश को दक्षिण और उत्तर में बांटें। कांग्रेस पूरे भारत से साफ होने जा रही है राहुल गांधी अब यूपी क्या आएंगे, वहां (केरल) से भी साफ हो जाएंगे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • केंद्रीय मंत्री ने कृषि कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन को बताया राजनीति से प्रेरित

    Thu Feb 25 , 2021
    जोधपुर। स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के लिए काम कर रही है और तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं, लेकिन कुछ लोग राजनीति से प्रेरित होकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं इन कानूनों को लेकर देश में कृषि क्षेत्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved