भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निकाय चुनाव से पहले मत पत्र से चुनाव कराने की मांग उठाई है। रीवा प्रवाास के दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस ईवीएम को अमेरिका , फ्रांस, जर्मनी, जापान जैसे देशों ने छोड़ दिया, उसे आज भाजपा ने पकड़कर रखा है। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस और भारत की संस्कृति एक जैसी है ,लोगों को जोडऩे की , दिलों को जोडऩे की। 15 वर्ष बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयी ,आप सब लोगों ने कांग्रेस को चुना। यह सही है कि विंध्य में हमारा नुकसान हुआ ,विंध्य में हमारा नुकसान नहीं होता तो आज भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती लेकिन यहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है ,यहां के कार्यकर्ता कमजोर नहीं है ,यदि आप सब लोग ठान लेंगे तो वापस प्रदेश में कांग्रेस का झंडा लहराएगा।
Share:Next Post
Phalguna Amavasya अमावस्या के दिन जरूर करें ये उपाय, जीवन में होगी खुशहाली
Related Articles
बंद कराने निकले पूर्व मंत्री पीसी शर्मा गिरफ्तार
भोपाल। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढऩे के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने आज बंद का आह्वान किया है। बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता सुबह से ही सड़क पर उतर आए। राजधानी में अरेरा पेट्रोल पंप बंद कराने गए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पार्षद गुड्डू चौहान समेत 11 कार्यकर्ताओं […]
सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार जांच की मांग
संत नगर। उपनगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा हुजूर विधानसभा प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी में नगर निगम आयुक्त बीएस चौधरी से भेंट कर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में यह मांग की गई कि वार्ड क्रमांक 4 अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक रोड पर गत माह हुए डामरीकरण के बात वह उखडऩे लगा है […]
शाहपुरा: मां की आखों के सामने तीसरी मंजिल से गिर गई मासूम, मौत
भोपाल। शाहपुरा स्थित बावडिय़ा कला में बने मारूती सहयोग काम्पलेक्स की तीसरी मंजिल में धनीराम यादव रहते हैं। वह कॉम्लैक्स में चौकीदारी के साथ ही मजदूरी का काम करते हैं। जबकि उनकी पत्नी गृहणी हैं। कल दोपहर को करीब पौने चार बजे पत्नी फ्लैट में कपड़े धो रही थी। पास में ही उनकी एक साल […]