
मुजफ्फरपुर। बिहार सरकार के उद्योग विभाग के मंत्री सह भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने कहा कि बंगाल (Bengal) में हुए पीएम की रैली में जनसैलाब ने यह साबित कर दिया है कि बिगुल बज चुका है अब ज्यादा देरी नहीं है।
उन्होंने कहा कि राजद के साथ ममता जी का यह आखरी सफर है। वहां भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी साथ ही साथ कहा कि असम में भी दो तिहाई से हम सरकार बनाएंगे। केरल में भी अच्छे नतीजे आएंगे।
पत्रकारों के सवाल पर कि विपक्ष चीनी मिल वाले सवाल पर कह रहा है कि चाय कब पिलाएंगे तो कहा कि ज्यादा देर नहीं है जल्द ही मोदी जी को चाय के साथा उन्हें बिरयानी भी मिलेगा। हमारा विभाग पूरे बिहार में केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार सरकार के भरोसे पर खरा उतरेगी।आज तक जो बिहार में नहीं हुआ होगा वह कोशिश कर रहा हूं। हमारे कार्यकाल में बिहार की जनता को प्राप्त हो और कहा कि यह उम्मीदों की दुनिया है। विपक्ष सवाल जिस उम्मीद से करता है हमारी सरकार काम कर उसी उम्मीद से जवाब देती है । (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved