भोपाल। भोपाल में पिछले चार-पांच दिन से लव जिहाद (love jihad) का एक बड़ा मामला जिला प्रशासन के लिए सिरदर्द बना हुआ है। एक मुस्लिम लड़का गैर मुस्लिम लड़की को लेकर कुछ दिन से गायब है। खबर है कि इन्होंने मस्जिद में निकाह कर लिया है। हिन्दू संगठनों को इस बात की खबर तब लगी जब यह जोड़ा एक बड़े होटल में रिसेप्शन करने वाला था। संगठनों की चेतावनी के बाद होटल प्रबंधन ने रिसेप्शन की अनुमति नहीं दी। भोपाल सांसद की चेतावनी के बाद भोपाल पुलिस ने इस जोड़े को सीहोर में हिरासत में ले रखा है। फिलहाल यह जोड़ा सीहोर कोतवाली में बताया जा रहा है। बैंड बाजा कारोबार से जुड़ा मुस्लिम युवक के बारे में बताया जाता है कि उसकी फर्म के नाम से लगता है कि वह हिन्दू है। शायद इसी झांसे में युवती आ गई है। चार दिन पहले इस संबंध में सांसद प्रज्ञा सिंह (Pragya Singh) के निवास पर हिन्दू संगठन के नेताओं की बैठक हुई इसके बाद टीटीनगर (T.T. Nagar) सीएसपी (CSP) को एक ज्ञापन सौंपा गया। मामला संवेदनशील होने के कारण प्रशासन ने इसे गोपनीय रखा है। अब बताया जाता है कि पुलिस ने इस जोड़े को सीहोर से हिरासत में ले लिया है।
Share:Related Articles
चंबल से पानी प्रोजेक्ट में अब मुरैना को भी शामिल करने की तैयारी, शासन ने दिए सर्वे के निर्देश
भोपाल। चंबल नदी से ग्वालियर तक पानी लाने की योजना में अब मुरैना जिले को भी शामिल करने पर विचार शुरू हो गया है। दोनों जिलों का एक प्रोजेक्ट बनाने के लिए फिर सर्वे होगा। उसके बाद प्रोजेक्ट को शासन स्तर से मंजूर कराकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना(एनसीआर) बोर्ड नई दिल्ली को भेजा जाएगा। भोपाल […]
अब चलेगी शीतलहर, राजधानी भोपाल समेत 21 जिलों में बारिश व कोहरे के आसार
भोपाल । उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट का दौर जारी है। 48 घंटे बाद एकबार फिर तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अचानक 4 से 6 डिग्री तापमान गिरने से प्रदेश में शीतलहर शुरू हो जाएगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया […]
मध्यप्रदेश के गेहूं का अनेक देशों में हुआ निर्यात : खाद्य मंत्री
– मिस्र (इजिप्ट) ने दी आयात को मान्यता, मप्र के गेहूँ की मांग बढ़ी भोपाल। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Minister Bisahulal Singh) ने बताया कि मिस्र (इजिप्ट) की शासकीय उपार्जन संस्था द्वारा भारत के गेहूँ के आयात (India’s wheat imports) को मान्यता प्रदान की है। खाद्य मंत्री […]