भोपाल। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह (Sadhna Singh) ने महिला दिवस (Women’s Day) के अवसर पर नारी शक्ति को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने चार माताओं को प्रमाम भी किया है। उन्होंने अपने ट्वीटर पर लिखा कि ‘आज मैं चार मां को प्रमाम करती हूं। पहली मेरी भारत माता जिससे मुझे भारतीय होने गर्व है। दूसरी मेरी मां सुशीला जिनकी वजह से मेरा वजूद है। तीसरी मेरी सासू मां सुंदरदेवी जिनकी वजह से मुझे ऐसी पति मिले हैं, जो मां-बहन और बेटियों के मान-सम्मान में उनके साथ में रहते हैं। साधना सिंह ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि ‘और चौथी मां वो हैं जिन्होंने भारत देश को ऐसा प्रधानमंत्री दिया जिसने दुनिया में जाकर भारत देश का नाम रोशन किया है। सभी मां को मैं प्रणाम करती हूं। श्रीमती साधना सिंह (Sadhna Singh) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर सभी नारी शक्ति को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति संपूर्ण जगह में नारी चेतना के रूप में जानी जाती है। नारी वंदनीय है, पूज्यनीय है।
Share:Related Articles
विकास पर्व के पहले दिन 8 हजार 531 करोड़ के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
महीने भर में 2 लाख से अधिक कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन संभावित भोपाल। विकास पर्व के पहले दिन पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में विकास कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार एवं बड़वानी जिले में विकास पर्व की शुरूआत की। मुख्यमंत्री चौहान ने धार जिले में 2771 करोड़ 16 लाख की […]
7 दिन के भीतर ऑनलाइन गेम विरोधी विधेयक का ड्राफ्ट पेश करे सरकार
राज्य सरकार के लचर रवैए पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, अगली सुनवाई 21 मार्च को भोपाल। हाई कोर्ट ने आनलाइन गैम्बलिंग पर ठोस अंकुश सुनिश्चित करने के सिलसिले में राज्य शासन के लचर रवैये को आड़े हाथों लिया। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि पूर्व सुनवाई के दौरान अभिवचन […]
प्रदेश में सत्ता और संगठन के लिए अहम होगा नया साल
मंत्रिमंडल में बदलेंगे चहेरे, बड़ी होगी प्रशासनिक सर्जरी, संगठन का बदलेगा ढर्रा भोपाल। नया साल प्रदेश में सत्ता और संगठन के लिए काफी होने वाला है। साल की शुरूआत मंत्रिमंडल विस्तार एवं फेरबदल, बड़ी प्रशासनिक जमावट एवं संगठन में बड़े बदलाव से हो सकती है। क्योंकि ये बड़े फैसले जनवरी में ही होने की संभावना […]