img-fluid

Central Minister की बेटी बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में, देखें तस्‍वीरें

March 10, 2021

केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरूषि निशंक (Aarushi) जल्द ही बॉलीवुड में एट्री करने जा रही हैं। आरूषि ने खुद ही इस बात की घोषणा की है। आरुष‍ि ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म तार‍िणी का पोस्टर शेयर कर इसकी अनाउंसमेंट की है। यह फिल्म दुनिया के सामुद्रिक सफर पर निकलीं नौसेना की 6 जांबाज महिला अफसरों की यात्रा पर आधारित हैं. टी सीरीज के साथ आरुषि निशंक इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। आरुष‍ि श‍िक्षामंत्री रमेश पोखर‍ियाल और कुसुम कांता पोखर‍रियाल की बड़ी बेटी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arushi Nishank (@arushi.nishank)


आरुषि निशंक नारी सशक्तिकरण, सामाजिक क्षेत्र और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। आरुष‍ि भारतीय क्लास‍िकल डांसर और पर्यावरणव‍िद (environmentalist) हैं। वे आरुष‍ि ह‍िमालयन आयुर्वेदिक मेड‍िकल कॉलेज एंड हॉस्प‍िटल इन देहरादून की चेयरपर्सन भी हैं।



  • कथक में महारत हास‍िल कर चुकीं आरुष‍ि बिरजू महाराज की श‍िष्या रही हैं। उन्होंने ‘गंगा अवतरण’ जैसे डांस परफॉर्मेंस को कोर‍ियोग्राफ किया है। 2017 में उन्हें उत्तराखंड की शान अवॉर्ड से सम्मान‍ित किया जा चुका है।

    आरुष‍ि की निजी जिंदगी के बारे में चर्चा करें तो छह साल पहले 24 जनवरी 2015 में उनकी शादी अभ‍िनव पंत से हुई है! फिल्मों के प्रति आरुषी का यह रुझान पहले से ही था। 2018 में उन्होंने अपने प‍िता रमेश पोखर‍ियाल के जीवन पर आधार‍ित क्षेत्रीय फिल्म ‘मेजर निराला’ को प्रोड्यूस किया था। वे स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका भी हैं। आए दिन वे इस कैंपेन के लिए कुछ ना कुछ काम करती नजर आ जाती हैं। इस कैंपेन की शुरुआत रमेश पोखर‍ियाल ने 2009 में की थी। कैंपेन का मूल उद्देश्य गंगा नदी के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Arushi Nishank (@arushi.nishank)


    आरुष‍ि निशंक को साल 2020 में श‍िकागो में आयोज‍ित अमेर‍िकी वीमेन्स डे पर टॉप 20 ग्लोबल वीमेन अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है. उनका नाम गंगा संरक्षण एवं संवर्धन, जलवायु परिवर्तन एजुकेटर और ग्रीन इंडिया में गर्ल चाइल्ड प्रमोशन के लिए कार्य करने के लिए विश्व की शीर्ष 20 महिलाओं की श्रेणी में नामित किया था।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Arushi Nishank (@arushi.nishank)


    गौरतलब है कि तारिणी दुनिया के सामुद्रिक सफर पर निकलीं पहली, नेवी की 6 जांबाज महिला अफसरों पर आधारित एक फिल्म हैं। 19 सितंबर 2017 में वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौ सेना की सेलिंग नौका INSV तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरु किया था और 19 मई, 2018 को वे 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके वापस आई थीं। लगभग 254 दिनों के इस सफर के बाद इन 6 नेवी महिला अफसरों ने अपने नाम को इतिहास के पन्नों में भी दर्ज करा लिया।

    Share:

  • West Bengal : राज मिस्त्री की पत्नी हैं BJP candidate चंदना बाउड़ी

    Wed Mar 10 , 2021
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सरकार गठन का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी ने इसबार कई सीटों पर ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है जो लाइमलाइट से तो दूर हैं लेकिन आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ऐसी ही एक उम्मीदवार का नाम है चंदना बैउड़ी। अत्यंत साधारण परिवार से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved