img-fluid

Digvijay ने कसा तंज… Sindhiya कांग्रेस में महाराज थे BJP ने भाई साहब बना दिया

March 19, 2021

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने इतने वर्षों तक जिन महाराज को महाराज बनाए रखा। उन महाराज को भाजपा ने एक साल में भाई साहब बना दिया। दिग्विजय ने भिंड में एक जनसभा में यह बात कही। वे गोहद के बेसली बांध में पानी लाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता देवाशीष जरारिया, शैलेंद्र दशरथ सिंह गुर्जर सहित अन्य कांग्रेसी आंदोलन कर रहे थे। इसी को समाप्त कराने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह वहां गए थे। उन्होंने कहा कि मुझे तो दुख है, जब वह राज्यसभा में मोदी की तारीफ कर रहे थे, तभी मेरा मौका आया, तो मैंने कहा- महाराज जय हो आपकी। आप जितने अच्छे ढंग से पहले कांग्रेस का समर्थन करते थे, उतना ही आज भाजपा कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह, गोहद विधायक मेवाराम जाटव सहित अन्य कांग्रेसी भी मौजूद थे।

Share:

  • Delhi Capitals ने लांच की टीम की नई जर्सी

    Fri Mar 19 , 2021
    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने लीग के अगले संस्करण से पहले टीम की नई जर्सी (new jersey) लांच (launch) की है। जेएसडब्ल्यू-जीएमआर के सह-स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने अपने कार्यालय में टीम के कुछ शीर्ष प्रशंसकों को बुलाकर उनके सामने टीम की नई जर्सी लांच की। यही नहीं दिल्ली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved