
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण (Corona infection) की रफ्तार एक बार फिर बढ़ रही है। रविवार को लोकसभा स्पीकर (Lok Sabha Speaker )ओम बिरला (Om Birla) कोविड पॉजिटिव (Covid positive) पाए गए हैं। उन्हें एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है।
मालूम हो कि राजधानी में कोरोना (corona)के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को 813 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जो इस साल सर्वाधिक है। दिल्ली में करीब 81 दिन बाद एक दिन में सबसे अधिक लोग संक्रमित मिले थे। इससे पहले 27 दिसंबर को 757 मामले आए थे।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार को दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 567 मरीजों को छुट्टी दी गई। अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,47,161 हो गई हैं। इनमें से 6,32,797 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 10955 लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.69 फीसदी हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3409 हो गई है। इनमें से विभिन्न अस्पतालों में 868 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 6 और होम आइसोलेशन में 1722 मरीज भर्ती हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved