img-fluid

बदलते मौसम में बंद नाक की समस्‍या से हैं परेशान, आजमाए ये उपाय, मिलेगी राहत

February 01, 2026

नई दिल्ली। कुछ लोगों को बदलते मौसम (Changing seasons) कुछ ठंडा-गर्म खाने की वजह से अक्सर बंद नाक की समस्या हो जाती है। कई बार तो काफी प्रयासों के बावजूद भी बंद नाक (blocked nose) नहीं खुलती। ऐसे में व्यक्ति को घुटन महसूस होती है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं कुछ उपाय जिन्हें आजमाने से आपकी नाक खुल जाएगी आप काफी राहत महसूस करेंगे।

नारियल के तेल
जुकाम (common cold) बंद नाक में नारियल के पिघले हुए तेल की कुछ बूंदे नाक में डालें फिर सांस लें। इससे कुछ ही देर में आपकी बंद नाक खुल जाएगी।

सरसों का तेल
अगर आप बंद नाक की समस्या से परेशान हैं तो एक चम्‍मच सरसों का तेल गरम करें। इसके बाद ठंडा होने पर इसकी कुछ बूंदे नाक में डालें। कुछ ही देर में नाक खुल जाएगी।


  • नीलगिरी का तेल
    नीलगिरी का तेल कई बीमारियों (Diseases) को ठीक करने में मदद करता है। बंद नाक की समस्या में एक चम्‍मच नीलगिरी (Eucalyptus) का तेल गर्म कर के ठंडा होने दें। इसके बाद इस तेल की कुछ बूंदे नाक में डालें। इससे तुरंत राहत मिलेगी। रोजाना सोते समय ऐसा करने से आपको काफी आराम मिलेगा।

    शहद
    बंद नाक की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को एक कप हल्‍के गर्म पानी में दो चम्‍मच शहद (Honey) मिलाकर दिन में दो बार पीना चाहिए। इससे नाक खुलने के साथ ही साथ गले की समस्या में भी आराम मिलेगा।

    तुलसी के पत्ते
    तुलसी कई तरह की बीमारियों को ठीक करने के काम में आती है। इसके कुछ पत्तों को काली मिर्च (Black pepper)डालकर उबालें इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर हल्का गर्म पिएं। कुछ ही देर में आपको आराम मिल जाएगा।

    कपूर अजवाइन
    बंद नाक की समस्या में अगर आप घर के बाहर हैं ऊपर दिए हुए उपाय नहीं कर सकते हैं तो कपूर अजवाइन (celery) की पोटली बनाकर अपने पास रख लें । समय-समय पर इस पोटली को सूंघने से भी बंद नाक आसानी से खुल जाती है।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य सूचना उद्देश्‍य के लिए है इन्‍हें किसी चिकित्‍सक के रूप में न समझें। हम इसकी सत्‍यता की जांच का दावा नही करतें कोई भी सवाल या परेशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Sun Feb 1 , 2026
    01 फरवरी 2026 1. सुबह आता शाम को जाता, दिनभर अपनी चमक बरसाता। समस्त सृष्टि को देता वैभव, इसके बिना नहीं जीवन संभव। उत्तर………सूरज 2. सब दोहराता, प्यार सभी का पाता हूँ। हरे बदन पर लाल चोंच है, सबका मन हर्षाता हूँ।। उत्तर………तोता 3. सूट हरा है, टाई लाल। बोलू-सबसे, करूं निहाल।। उत्तर……….तोता  
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved