
इस्लामाबाद। अनुच्छेद 370 पर पाकिस्तान(Pakistan) के रुख में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री (Foreign Minister of Pakistan)महमूद कुरैशी (Mahmud Qureshi) ने अपने एक अहम बयान में कहा है कि अनुच्छेद 370 के हटने से कोई परेशानी नहीं(No problem with the removal of Article 370) है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि यह भारत का अंदरूनी मामला है। हालांकि उन्होंने 35A हटाने पर आपत्ति जतायी। कुरैशी ने कहा कि इसे लेकर पाकिस्तान की चिंता है। इस बारे में पाकिस्तान(Pakistan) पहले भी अपना नजरिया साफ कर चुका है। खास बात यह है कि कुरैशी का यह बयान ऐसे समय आया है जब वह सऊदी अरब(Saudi Arab) की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। उन्होंने यह बयान सऊदी जाने के ठीक पहले दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री के इस बयान के बड़े कूटनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved