कैमूर/पटना। वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से लगे देश में लॉकडाउन ने कई लोगों की उम्मीदवार पानी फेर दिया है। इस साल कई ने अपनी शादियां (marriages) कैंसिल कर दी तो कई ने लॉकडाउन (Lockdown) का पालन करते हुए शादी रचा ली, लेकिन बिहार के कैमूर जिले (Kaimur district of Bihar) में एक शादी अनोखी देखने को मिली जहां घर से नहीं बल्कि पुलिस थाने में हुई। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान एक प्रेमी युगल को विवाह करने के लिए जब कोई जगह नहीं मिला और परिवार के लोग शादी के लिए राजी नहीं हुए तो इन लोगों ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने ना केवल दोनों के परिजनों को राजी किया, बल्कि थाना परिसर में स्थित मंदिर में दोनों की शादी भी करवाई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved