
भोपाल। अपेक्स बैंक (Apex Bank) में अधिकारियों की भर्ती में गड़बड़ी का मामला ज्यादा उछलने पर शासन ने अपेक्स बैंक (Apex Bank) के एमडी प्रदीप नीखरा (MD Pradeep Neekhra) की रिटायरमेंट (Retirement) से 20 दिन पहले विदाई कर दी है। साथ ही भर्ती में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही सवाल उठ रहे हैं कि एमडी (MD) अपने स्तर पर इतना बड़ा घोटाला कर सकते हैं क्या। ऐसे में विवादों से बचने के लिए अधिकारियों की भर्ती परीक्षा (Recruitment Exam) को ही निरस्त करने की तैयारी है। जल्द ही भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी का मामला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Cheif Minister Shivraj Singh Chouhan) के पास पहुंचेगा। इसके बाद भर्ती परीक्षा को ही निरस्त (Cancel) करने का फैसला हो सकता है।
अपेक्स बैंक में अधिकारी के 104 पदों के लिए भर्ती में प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला पिछले कुछ दिनों से उठ रहा है। शुरूआत में मामले को दबाने की पुरजारे कोशिश की गई, लेकिन गड़बड़ी की आंच मंत्रालय तक पहुंचने से पहले ही एमडी प्रदीप नीखरा को भर्ती में गड़बड़ी के आरोप लगाकरक हटा दिया है। शासन ने एमडी का प्रभार आयुक्त सहकारिता नरेश कुमार पाल को सौंपा है। पाल ने तत्काल चार्ज भी ले लिया है। यह गड़बड़ी किस स्तर पर हुई, इसका परीक्षण करके जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके लिए ज्चाइंट रजिस्ट्रार बृजेश शुक्ला को जिम्मा सौंपा है। अब गड़बड़ी के तथ्यों की जंाच रिपोर्ट मंत्रालय भेजी जा रही है। जल्द ही मामला सीएम के सामने रखा जाएग। सूत्रों ने बताया कि शुरूआती जांच में यह तथ्य उजागर हो चुका है कि भर्ती में नियमों को दरकिनार किया गया है। 104 अफसरों की भर्ती में घोटाला एमडी स्तर पर संभव नहीं है, ऐसे में मंत्रालय स्तर की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। भर्ती घोटाले के आरोपों से बचने के लिए संभव है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया जाए।
यह है मामला
अपैक्स बैंक ने जनवरी 2021 में कुल 104 विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु की थी। इसमें 29 पद महा प्रबंधक, उप प्रबंधक व सहायक प्रबंधकों के हैं। आरोप है कि इस भर्ती प्रक्रिया में बैंक भर्ती नियमों पालन नहीं किया गया। दरअसल, प्रारंभिक परीक्षा में महा प्रबंधक के 2 पर 2 और सहायक प्रबंधक के 3 पदों के लिए 3 उम्मीदवारों का मुख्य परीक्षा के लिए चयन किया गया। जबकि बैंकिंग भर्ती नियम में मुख्य परीक्षा में 1 पद पर न्यूनतम 5 उम्मीदवार होना चाहिए।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved