
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर(Jammu and Kashmir) की राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की मीटिंग से पहले बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. बुधवार को जम्मू-कश्मीर के लिए गठित परिसीमन आयोग (delimitation commission) की अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज रंजना प्रकाश देसाई (Judge Ranjana Prakash Desai) और मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा (Chief Election Commissioner Sushil Chandra) सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर के साथ मीटिंग करेंगे. ये मीटिंग वर्चुअली ही होगी और इसमें परिसीमन को लेकर इकट्ठे किए गए डेटा पर चर्चा होगी.
अब क्योंकि पीएम के साथ मीटिंग में विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है. ऐसे में आयोग के ऊपर भी जल्द से जल्द अपना काम पूरा करने की जिम्मेदारी है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved