
देहरादून। उत्तराखंड(Uttarakhand) की राजनीति में सियासी घमासान तेज हो गया है। सबकी निगाहें दिल्ली पर लगी हैं। आधी रात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Chief Minister Tirath Singh Rawat) को बृहस्पतिवार की शाम देहरादून लौटना था। पर अचानक उनकी वापसी का कार्यक्रम टल गया।
अभी यह रहस्य बना है कि आखिर पार्टी के केंद्रीय नेताओं से उन्हें क्या दिशा-निर्देश मिले हैं। मुख्यमंत्री खेमे का कहना है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Chief Minister Tirath Singh Rawat) उपचुनाव में जाएंगे और अब गेंद चुनाव आयोग (Election commission) के पाले में है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved