
नई दिल्ली। नए आईटी कानूनों को लेकर ट्विटर (Twitter) और सरकार के बीच तनातनी जारी है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravishankar Prasad) और कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) के खातों (Account) को बंद करने पर ट्विटर (Twitter) की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
थरूर की अध्यक्षता वाली सूचना और प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति ने 48 घंटे के भीतर ट्विटर (Twitter) से जवाब मांगा था। ट्विटर पर भारत के नए आईटी कानून नहीं मानने का आरोप है। इसको लेकर सरकार और सोशल मीडिया (Social Media) साइट्स के बीच खींचतान जारी है।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ट्विटर (Twitter) ने केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) का ट्विटर (Twitter) खाता बंद कर दिया था। हालांकि, विवाद बढ़ने पर कंपनी ने कुछ ही घंटों में प्रोफाइल ऑन कर दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved