
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने पुलिस व प्रशासन की मदद से क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई हैं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जितनी गुंडागर्दी हुई उतनी किसी चुनाव में नहीं हुई। अगर प्रशासन का इस्तेमाल न होता तो चुनाव के परिणाम कुछ और होते। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस हरकत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बधाई दे रहे हैं जो कि शर्मनाक है क्योंकि इन चुनाव में गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ है। इसके अलावा, अखिलेश यादव ने बसपा से सपा में आए नेताओं का स्वागत किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved