
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन(US Secretary of State Antony Blinken) दो दिनी भारत यात्रा(two day trip to india) पर आ रहे हैं। वे 27 व 28 जुलाई को भारत दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य इस साल के अंत में वाशिंगटन में क्वाड समूह (Quad Group) के नेताओं की भौतिक मौजूदगी में एक शिखर सम्मेलन (Summit) के लिए आधार तैयार करना होगा। क्वाड में भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका शामिल हैं।
जनवरी में बाइडन प्रशासन (Biden Administration) के सत्ता में आने के बाद एंटनी ब्लिंकन(Antony Blinken) भारत आने वाले इसके दूसरे उच्च पदस्थ अधिकारी होंगे। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन ने द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए मार्च में भारत की तीन दिवसीय यात्रा की थी।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved