
बेंगलुरु। कर्नाटक (Karnataka) में आज से नए मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई (Basavaraj S Bommai) का शासन चलेगा. बुधवार सुबह 11 बजे बसवराज बोम्मई ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ (sworn in as chief minister) ली. अभी सिर्फ बसवराज एस बोम्मई (Basavaraj S Bommai) ने ही शपथ ली है यानी मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा.
बुधवार को शपथ लेने से पहले बसवराज एस बोम्मई (Basavaraj S Bommai) ने अपने दिन की शुरुआत कुछ नेताओं के साथ बालाब्रुयी गेस्ट हाउस के पास अंजनेय मंदिर में जाकर की और भगवान का आशीर्वाद लिया. इसके अलावा राजभवन में भी जब वह शपथ लेने के लिए मंच पर जा रहे थे, तब उन्होंने बीएस. येदियुरप्पा का आशीर्वाद लिया था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved