
नई दिल्ली। अगर आप छोटे कारोबारी हैं और अपने बिजनेस (Business) को बढ़ाने के लिए लोन की तलाश में हैं तो आप फेसबुक से 50 लाख रुपये तक का लोन (Facebook Loan) हासिल कर सकते हैं. बिना किसी जमानती के आपको ये लोन केवल 5 दिन में मिल सकता है.
सोशल मीडिया सेक्टर की दिग्गज कंपनी फेसबुक (Facebook) ने अब लोन सेक्टर में अपने पांव बढ़ाए हैं. कंपनी ने दुनिया में पहली बार भारत के लिए ‘स्मॉल बिजनेस लोन इनिशिएटिव’ स्कीम की घोषणा की है. फेसबुक ने इस स्कीम के लिए वित्तीय कंपनी इंडिफी (Indifi) के साथ साझेदारी की है यानी स्कीम के लिए लोन इस कंपनी की ओर से उपलब्ध करवाया जाएगा.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved