img-fluid

अफगान मुस्लिमों को शरण ना दे भारत : प्रवीण तोगड़िया

August 27, 2021

नागपुर। अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष (President of International Vishwa Hindu Parishad) डॉ प्रवीण तोगड़िया (Dr Pravin Togadia) ने भारत का रुख करने वाले अफगानी मुस्लिमों को शरण देने की मुखालफत की है।

दो दिवसीय दौरे पर नागपुर पहुंचे तोगड़िया ने कहा कि तालिबानी विचारों की असली जड़ भारत में है। उत्तर प्रदेश में स्थित दारूल-उलुम-देवबंद से तालिबानी वाचारधारा का जन्म हुआ है। वहीं तब्लिगी जमात और उलेमा-ए-हिंद जैसे संगठन विश्व के 67 देशों में कट्टर सांप्रदायिक विचार फैलाने का काम करते हैं। तोगड़िया ने देवबंद, तब्लिगी जमात और उलेमा-ए-हिंद पर प्रतिबंध लगाने कि मांग की।


  • तोगड़िया ने भारत सरकार को चेताते हुए कहा कि फ्रांस और नाइजीरिया जैसे देशों ने मुस्लिमों को शरण दी थी। आज उन शरणार्थियों कि तीसरी पीढ़ी फ्रांस पुलिस का गला रेत रही है। उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत में भी ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न होने से रोकना है तो अफगान मुस्लिमों के देश में शरण नहीं देनी चाहिए।

    मुस्लिम देशों की मिसाल देते हुए तोगड़िया ने कहा कि तुर्कस्तान ने अफगान मुस्लिमों को शरण देने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि तुर्कस्तान के इस फैसले से भारत को सबक लेने की जरूरत है।

    इससे इतर, राम मंदिर पर तोगड़िया ने कहा कि बालासाहब ठाकरे, कल्याण सिंह और अशोक सिंघल राम मंदिर आंदोलन के असली हीरो हैं। उन्हीं के योगदान से आज राम मंदिर का काम गति ले रहा है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

  • वॉलमार्ट के CEO डग मैकमिलन के बयान का CAIT ने किया स्वागत

    Fri Aug 27 , 2021
    नई दिल्ली। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) (Confederation of All India Traders (CAIT)) ने वॉलमार्ट के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ डग मैकमिलन (Doug McMillan, President and CEO of Walmart) के हाल ही में दिए गए बयान का स्वागत किया है। गौरतलब है कि डग मैकमिलन ने जारी बयान में कहा है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved