
नई दिल्ली । देश में कोरोना (corona) के नए मामलों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 41 हजार, 965 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान इस बीमारी से 460 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या 33 हजार, 964 है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो चिंता का विषय है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर (positivity rate) 2.61प्रतिशत रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अबतक कोरोना से चार लाख, 39 हजार, 20 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख, 78 हजार, 181 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक तीन करोड़, 19 लाख, 93 हजार, 644 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
रिकवरी रेट (recovery rate) में थोड़ी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.51 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 16 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर (ICMR) के मुताबिक देश में अबतक कुल 52.31 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 65.41 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved