
राजपुरा। पंजाब के राजपुरा से बड़ी खबर आ रही है। राजपुरा के संतनगर में सुबह करीब साढ़े 10 बजे विस्फोट हुआ है। इसमें चार बच्चे घायल हो गए। सभी की उम्र 6 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इन बच्चों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। तीन घायल बच्चों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया था। उनमें से दो को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि कमरे के साथ लगती सभी छतें उड़ गई। सूत्रों के अनुसार, धमाका पटाखों के कारण हुआ है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved