
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर (Bollywood Actor) रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) आए दिन अपनी पत्नी जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) के साथ वीडियो शेयर करते रहते हैं. लोगों को इन दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद आती है. एक बार फिर रितेश आए हैं एक स्वीट वीडियो के साथ जिसमें वो बताते दिख रहे हैं कि जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) उन्हें आखिरकार क्या समझती है और उन्हें इस बात से क्यों दिक्कत है.
View this post on Instagram
रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर (Video Share) किया है. इस वीडियो में एक बार फिर उनके साथ पत्नी जेनेलिया डिसूजा (Genelia Deshmukh) दिखी हैं. दोनों ने बेहद फनी अंदाज में इस वीडियो को शूट किया है. रितेश कहते नजर आ रहे हैं कि मेरी बीवी मुझे भगवान समझती है, जिस पर जेनेलिया कहती हैं ‘हां ये सच है’. इसके बाद एक्टर कहते हैं, वो जताती है कि मैं हूं ही नहीं और मेरे पास तभी आती है जब उसे जरूरत होती है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved