
इंदौर। इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हर्ष चौधरी के रूप में हुई है, जो मदन नगर में अपने परिवार के साथ रहता था और पेशे से इंजीनियर डिजाइनर था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक आर्थिक कर्ज को लेकर परेशान था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के मदन नगर में रहने वाले 24 वर्षीय हर्ष चौधरी की मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जानकारी के मुताबिक हर्ष ने सुबह अपने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजन उसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष चौधरी पेशे से इंजीनियर डिजाइनर था, जबकि उसका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है और लंबे समय से इंदौर में रहकर सेटल हो चुका है।
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि हर्ष कर्ज को लेकर काफी परेशान था और इसी वजह से तनाव में रहने की बात सामने आ रही है। हालांकि मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। तिलक नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved