img-fluid

इन चार फलों को डाइट में करें शामिल, थायराइड कंट्रोल करने के साथ मिलेंगे कई फायदे

July 11, 2026

नई दिल्ली। आज के समय में लोग घर के खाने की जगह पर जंक फूड का काफी ज्यादा सेवन करते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट तो होता है, लेकिन ये कई बीमारियों (diseases) को जन्म देने का काम भी करता है। पहले इस खाने से वजन बढ़ता है और फिर कई गंभीर बीमरियों की चपेट में लोग आने लगते हैं। जैसे आप थायरॉइड (thyroid) को ही ले लीजिए। हमारे खराब खानपान की वजह से इस समस्या का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि कुछ चीजों का सेवन किया जाए। तो चलिए हम आपको उन फलों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन करके आपको लाभ मिल सकता है।

सेब
सेब (Apple) थायरॉइड के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना एक सेब खाने से वजन बढ़ने से रोका जा सकता है, ब्लड शुगर लेवल को मैनेज किया जा सकता है और थायरॉइड ग्लैंड को भी काम करने की स्थिति में रखा जा सकता है। सेब शरीर को डिटॉक्सीफाई (detoxify) कर सकता है, जिससे थायरॉइड ग्रंथि को अच्छी तरह से काम करने में मदद मिलती है।



  • बेरीज
    बेरीज एंटी ऑक्सीडेंट (berries anti oxidant) से भरपूर होती है, जिसकी वजह से ये थायरॉइड अंगों के लिए बेहतर मानी जाती है। इसके सेवन से थायरॉइड हार्मोन को सुचारू रूप से कार्य करने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आप ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी या जंगली ब्लूबेरी (wild blueberries) का सेवन कर सकते हैं।

    संतरा
    संतरा इम्यूनिटी सिस्टम (immunity system) को मजबूत करने के साथ ही थायरॉइड में भी काफी लाभकारी माना जाता है। संतरे में विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट (anti oxidant) की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो मानव शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और मुक्त कणों को बेअसर करते हैं, क्योंकि ये मुक्त कण थायरॉइड ग्रंथि में सूजन पैदा करते हैं और इसके कामकाज को प्रभावित करते हैं।

    नींबू
    नींबू में विटामिन-सी (vitamin C) की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो हमारे शरीर को कई लाभ देने का काम करती है, जिसमें से एक है इम्यून सिस्टम को मजबूत करना। ऐसे में आप नींबू पानी, नींबू वाली चाय या नींबू का आचार के रूप मे भी सेवन कर सकते हैं।

    नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी चिकित्‍सक की सलाह के रूप में न समझें। अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित है तो इन का सेवन करने से पहले अपने डॉक्‍टर का परामर्श जरूर लें ।

    Share:

  • स्किन को जवां रखना चाहते हैं तो खाएं फल, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ चेहरे पर आएगा ग्लो

    Sat Jul 11 , 2026
    नई दिल्ली। डॉक्टर्स लोगों को सलाह देते हैं कि जितना हो सके शरीर को मजबूत बनाएं और शरीर की इम्युनिटी पॉवर बढ़ाएं। क्योंकि बीमारी से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होना बेहद जरूरी है। गर्मियों में शरीर को एनर्जी (Energy to the body in summer) से भरपूर बनाए रखने के लिए फलों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved