
देश में तेजी से हो रहे आर्थिक सुधार, हर वर्ग का रखा जा रहा ध्यान
पंचकूला। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए बड़े बड़े आर्थिक सुधार किए है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सुधारों की बदौलत भारत दुनिया के सबसे तेज बढ़ती अर्थ व्यवस्था के रूप में उभर रहा है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को आर्थिक सुधारों पर पंचकूला भाजपा द्वारा आयोजित गोष्ठी में कही।
यहां सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान 27.1 लाख करोड़ का आत्मनिर्भर पैकेज, स्वास्थ्य के बजट में 137 प्रतिशत की वृद्धि, जीवन रक्षक दवाओं पर शून्य प्रतिशत जीएसटी समेत कई बड़े फैसले सरकार ने लिए है। मोदी ने भारत को दुनिया के अग्रिणी देशों की पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया है आज हमारा देश आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ रहा है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर श्रीमाता मनसा देवी मंदिर में शीश नवा मनोकामना मांगी। उसके बाद सेक्टर-17 के कम्युनिटी सेंटर में लगे वैक्सीनेशन कैम्प ने पहुंची। जहां प्रदेश के गृहमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मौके पर मौजूद रहे।
केन्द्रीय वित्तमंत्री ने कहा कि मै माता मनसा से प्रार्थना करती हूं कि कोराना की तीसरी लहर ना आए। आज देश में हर साल निम्न वर्ग के लिए सरकार द्वारा कोई ना कोई योजना लाई जा रही है जनधन खातों से आम लोगों को फायदा हुआ है, करोड़ों लोग बैंकिंग से जुड़ गए। डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर का लाभ लोगों को मिल रहा है। देश में जन-धन खातों के माध्यम से एक लाख करोड़ रूपये जमा किए गए जो की एक बड़ी बात है। गरीब लोगों को बैंक सुविधा मिल रही है, उनको कारोबार शुरू करने के लिए बिना गारंटी के ऋण उपलब्ध हो रहे है। उन्होंने कहा बिजनेस करना पहले की अपेक्षा बहुत आसान हो गया है। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, अम्बाला से सांसद रतनलाल कटारिया, भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। (एजेंसी, हि.स.)

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved