img-fluid

महिला तस्कर गिरफ्तार दो किलो गांजा बरामद

October 12, 2021

  • मझगवां पुलिस की फनवानी में कार्रवाई

जबलपुर। शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में मादक पदार्थ की तस्करी चरम पर है। सिहोरा, खितौला, बरेला व मझगवां क्षेत्र में रोजाना ही गांजा तस्कर पुलिस गिरफ्त में आ रहे है। बीती रात मझगवां पुलिस ने ग्राम फनवानी में एक महिला तस्कर को उस समय दबोचा, जबकि वह गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से दो किलों गांजा बरामद करते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


  • पुलिस ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम फनवानी में एक महिला गांजा लेकर उसे बेचने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश देकर एक महिला को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास मिले थैले से दो किलों गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला 35 वर्षीय संजोबाई पटेल पति प्रहलाद उर्फ कौड़ी पटेल को अभिरक्षा में लेते हुए गांजे के संबंध में पूछताछ शुरु कर दी है।

    Share:

  • फर्जीबाड़ा: दस्तावेजों का दुरुपयोग कर वाहन कराये फाइनेंस

    Tue Oct 12 , 2021
    राशि अदायगी को लेकर मिले नोटिस से महिला मामला हुआ उजागर जबलपुर। शहर में फर्जीबाड़ा का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। जालसाज किसी और के दस्तावेजों का प्रयोग व हस्ताक्षर कर लोन व वाहन फाइनेंस करा रहे है। जिसके नाम पर वाहन फाइनेंस कराये जा रहे है उसे बैंक से नोटिस मिलने पर जानकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved