टोक्यो। जापान की राजकुमारी माको (princess mako of japan) ने शाही परिवार ठुकराकर मंगलवार को अपने बॉयफ्रेंड केई कोमुरो (boyfriend kei komuro) के साथ शादी कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने अपना शाही दर्जा खो दिया है। कोमुरो टोक्यो की इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी में राजकुमारी के साथ पढ़ते थे। माको और कोमुरो की शादी का दस्तावेज महल के अधिकारी ने मंगलवार को जमा कराया और अब उनकी शादी आधिकारिक हो गई है।
महल के चिकित्सकों के अनुसार माको इस महीने की शुरुआत में तनाव से जूझ रही थीं, जिससे अब वह उबर रही हैं। अपनी शादी के बारे में नकारात्मक खबरों, खासकर कोमुरो को निशाना बनाए जाने के कारण माको काफी तनाव में थीं।
शादी के बाद किसी तरह के भोज का आयजन नहीं किया जाएगा। साथ ही शादी की अन्य रस्में भी नहीं की जाएंगी। जापान के शाही नियमों के अनुसार आम नागरिक से शादी करने के बाद माको अब अपना शाही दर्जा खो चुकी हैं और उन्होंने अपने पति का उपनाम अपना लिया है। एजेंसी/हिस
जयपुर। सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) का जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) पर प्लेन (Plane) अडाणी की कंपनी (Adani company) द्वारा रोके जाने (Stopped) की खबरों के बाद गहलोत सरकार (Gehlot government) एक्शन में (In action) आ गई है। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया को जयपुर एयरपोर्ट पर स्टेट हैंगर के […]
वॉशिंगटन। रूस-यूक्रेन जंग को डेढ़ माह से ज्यादा हो गया है, लेकिन यह किसी अंजाम तक पहुंचती नजर नहीं आ रही है। एक अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे में विफल होने के बाद अब पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले डोनबास को नया मैदान-ए-जंग बनाया है। यहां […]
नई दिल्ली (New Delhi)। कई भारतीय कंपनियों के एप (many Indian companies Apps) अपने प्ले स्टोर (Google Play Store) से हटाने वाली गूगल (Google) सरकार के दबाव के बाद मंगलवार को इन एप को बहाल (apps return Play Store) करने पर सहमत हो गई। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी व दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने […]
– मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद ने लिए राज्य के हित में कई अहम निर्णय भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रि-परिषद की बैठक (council of ministers meeting) हुई, जिसमें प्रदेश के हित में कई अहम निर्णय लिये गए। मंत्रि-परिषद ने वर्तमान परिदृश्य […]