img-fluid

Akhilesh Yadav का ऐलान, नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

November 02, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party (SP) chief Akhilesh Yadav) उप्र-2022 का विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। सोमवार को उन्होंने इसका ऐलान एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान किया। वे इससे पहले भी विधान परिषद के सदस्य रहे हैं और आज के बयान से स्पष्ट हो गया है कि वे विधानपरिषद के जरिये ही सदस्य बनेंगे। अभी वे पूरा जोर सत्ता पाने के लिए लगा रहे हैं और पूरे चुनाव तक किसी एक विधानसभा में अपना समय व्यय नहीं करना चाहते। साथ ही उन्होंने अपने चाचा शिवपाल के बारे में कहा कि उन्हें उनका सम्मान मिलेगा।


अखिलेश यादव वर्तमान में आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य हैं। वर्तमान में मुख्य विपक्ष की भूमिका समाजवादी पार्टी ही है। अखिलेश यादव को इस बार लग रहा है कि प्रदेश में उनकी ही सरकार बनेगी। इस कारण हर तरह से वे कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसी कड़ी में उनके चुनाव न लड़ने की घोषणा को देखा जा रहा है। वर्तमान में वे सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए अपना पूरा जोर लगा रहे हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि अखिलेश यादव की अपने चाचा शिवपाल यादव की पार्टी के साथ भी जल्द ही गठबंधन या उनकी पूरी पार्टी का सपा में विलय हो जाएगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • Samsung Galaxy A13 5G फोन में मिल सकता है 50MP कैमरा, लीक से सामने आए ये फीचर्स

    Tue Nov 2 , 2021
    टेक कंपनी सेमसंग के नए Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन एक बार फिर लीक हो गए हैं। यह कथित स्मार्टफोन इससे पहले भी कई बार लीक्स का हिस्सा बन चुके हैं। खबरों की मानें, तो यह फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved