
मुंबई। शाहरुख खान दो नवंबर को अपना बर्थडे (Shah Rukh Khan Birthday Today) मना रहे हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का आशियाना मन्नत(Mannat) उनके फैंस के बीच बेहद पॉपुलर है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बंगले के बाहर फैंस उनकी झलक पाने के लिए घंटों, महीनों और कई दिन तक इंतजार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मन्नत(Mannat) का असली नाम क्या है।
शाहरुख खान ने साल 1997 में फिल्म यस बॉस की शूटिंग के दौरान पहली बार मन्नत(Mannat) को देखा था। उस वक्त इसका नाम विला विएना (Villa Vienna) था। गुजराती बिजनेसमैन नरीमन दुबास(Gujarati businessman Nariman Dubas) इस विला में रहा करते थे। साल 2001 में शाहरुख खान ने खुर्शेद भानु ट्रस्ट से ये बंगला खरीदा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख ने इसके लिए 13.32 करोड़ रुपए कीमत चुकाई थी। साल 2005 में इसका नाम मन्नत रखा गया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved