खेड़ा/अहमदाबाद । खेड़ा जिले के खेड़ा टाउन थाना परिसर (Kheda Town Police Station Complex) में शनिवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में थाना परिसर में मौजूद सभी वाहन जलकर खाक हो गए। नडियाद, असलाली और (ONGC) नवागाम से आयी दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

पहले नडियाद नगर पालिका के दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। थोड़ी देर में अन्य फायर स्टेशनों से भी आए दमकल से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका। एजेंसी
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved