img-fluid

बढ़ते मोटापे से परेशान हैं तो करें इस एक ड्रिंक का सेवन, वजन घटाने में मिलेगी मदद

February 10, 2026

नई दिल्ली। जीरा रसोई में सबसे आसानी से पायी जाने वाली सामग्री में से एक है। यह एक मसाला है। जिसका इस्तेमाल कई व्यंजनों में किया जाता है। वहीं जीरा औषधीय गुणों(medicinal properties) से भरपूर होता है और सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। वहीं ये वजन घटाने (Reduce weight) में भी बहुत कारगर है। जीरा न केवल पाचन को सुधारता है बल्कि विषाक्त पदार्थों(toxins) को शरीर से बाहर निकालता है और स्किन को स्वस्थ रखता है। ऐसे में वजन घटाने के लिए आप जीरा पानी का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं जीरा पानी पीने का सही तरीका।

वजन घटाने के लिए जीरा का सेवन क्यों करें?
जीरे में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो फैट को कम करने में मदद करते हैं। वहीं आयुर्वेद के अनुसार जीरा को नियमित अपने आहार में शामिल करना चाहिए। यह पाचन को बेहतर बनाता है जिससे वजन घटाने में आसानी होती है। नियमित सेवन करने से वजन नियंत्रित रहता है।

इन तरीकों से करें जीरा पानी का सेवन-
जीरा पानी और दालचीनी पाउडर-
दालचीनी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण (anti inflammatory properties) पाया जाता है। जो ग्लूकोज के लेवल को स्थिर करता है और मुक्त कणों को शरीर से बाहर निकालाता है। जीरे को पानी में पूरी रात भिगो दें। इस पानी का सेवन करने से पहले इसमें चुटकी भर दालचीनी पाउडर(cinnamon powder) मिलाएं। इसका सेवन करने से वजन तेजी से कम होता है।



  • जीरा इन्फ्यूज्ड लाइम वॉटर-
    नींबू फैट को कम करने में मदद करता है। इसमें साइट्रिक एसिड पाया है। जो मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और तेजी से कैलोरी बर्न करता है। यदि आप मॉडरेट एक्सरसाइज (moderate exercise) करते हैं तो वर्कआउट से पहले जीरा इन्फ्यूज्ड लाइम वाटर का सेवन करें।

    जीरा पानी और मेथी दाना-
    जीरा पानी (cumin water) में मेथी दाना मिलाएं और इसे कुछ देर तक उबालें। इस पानी को छानकर पिएं। इससे वजन घटाने में आसानी होती है।

    नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें। कोई भी सवाल या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • Low Blood Pressure की समस्या से आप भी हैं परेशान तो जानिए निजात पाने के आसान उपाय

    Tue Feb 10 , 2026
    नई दिल्ली। व्यस्त दिनचर्या के चलते ज्यादातर लोग अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते हैं. जिसके कारण हेल्थ (Health) से जुड़ी कई परेशानियां देखने को मिलने लगती हैं. लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) भी ऐसी ही एक समस्या है. बढ़ती उम्र के साथ के साथ सही ब्लड सर्कुलेशन न होने के कारण (Cause) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved