img-fluid

मप्रः हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को मिला अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

November 14, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के छोटे से गांव चांदौन निवासी विवेक सागर प्रसाद को राष्ट्रपति भवन में शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा देश के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विवेक सागर टोक्यो ओलिंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं। उन्हें मध्य प्रदेश सरकार डीएसपी के पद से नवाजा है और पुरस्कार स्वरूप एक करोड़ रुपये की राशि, भोपाल में एक मकान व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। अब वे अर्जुन अवार्डी भी हो गए हैं।

दरअसल, इस साल देश के 35 खिलाड़ियों का अर्जुन अवॉर्ड 2021 के लिए चयन हुआ। इनमें हॉकी के 11 खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को शनिवार को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया। मप्र से विवेक सागर के अलावा मप्र हाकी अकदामी में रहे नीलाकांत शर्मा को भी अर्जुन पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

जूनियर हॉकी विश्व कप में निभाएंगे कप्तानी

हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को भारतीय टीम की कमान सौंपी है। आगामी 24 नवंबर से शुरू हो रहे जूनियर हॉकी विश्व कप 2021 में विवेक सागर कप्तान की भूमिका नजर आएंगे। उनके नेतृत्व में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम जूनियर विश्वकप भुवनेश्वर में खेलेगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • मानव सभ्यता की विकास यात्रा की सहभागिता रही हैं मप्र की जनजातीय भाषाएं

    Sun Nov 14 , 2021
    – लक्ष्मीनारायण पयोधि किसी भी मानव-समुदाय की पृथक पहचान उसकी जीवन-शैली, सांस्कृतिक परंपराओं और भाषा-बोली से होती है। आज स्थिति यह है कि वैश्वीकरण की प्रक्रिया में दुनिया की सैकड़ों बोलियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। किसी भी सभ्यता के विकास में भाषा की प्रमुख भूमिका होती है। मनुष्य अपने भाव अथवा विचार भाषा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved