img-fluid

डायबिटीज मरीज डाइट में शामिल करें ये फूड्स, हेल्‍दी रहने के साथ ब्‍लड शुगर रहेगा कंट्रोल

February 26, 2026

नई दिल्ली । आज के समय में गलत खानपान व खराब जीवन शैली की वजह से कई बीमारियां पकड़ रही है। मधुमेह (Diabets) भी एक ऐसी बीमारी है जो आपकी बिगड़ी लाइफस्टाइल की वजह से हो सकती है। डायबिटीज को खतरनाक माना जाता है क्योंकि ये धीरे-धीरे आपके शरीर के दूसरे अंगो को प्रभावित करने लगती है। डायबिटीज को साइलेंट किलर (Silent Killer) भी कहा जाता है। इससे हार्ट (Heart), लिवर (Liver) आंखें (Eye) और किडनी (kidney) सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। आजकल कम उम्र में ही लोगों को डायबिटीज का खतरा बढ़ने लगा है। कई बच्चों में डायबिटीज (Diabetes in Kids) की बीमारी होने लगी है।

डायबिटीज में आहार (Foo In Diabetes)
आपकी डाइट का डायबिटीज पर सीधा असर पड़ता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट (Diabetes Diet) का बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है। डायबिटीज में फल और सब्जियां का चुनाव भी सोच समझकर करने की जरूरत है। इसके अलावा कौन सा अनाज डायबिटीज में खाना चाहिए ये भी महत्वपूरण है।

डायबिटीज में खाने वाले अनाज (Grains In Diabetes)
1- जौ का आटा-
डायबिटीज के मरीजों को फाइबर से भरपूर अनाज का सेवन करना चाहिए। आपको डाइट में जौ की रोटी शामिल करनी चाहिए। जौ में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और स्टार्च बहुत कम होता है। इसे पचाना काफी आसान होता है। जौ खाने से शुगर कंट्रोल रहता है।

2- बाजरा का आटा-
बाजरा का आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। बाजरा में मैग्नीशियम काफी मात्रा में होता है, जिससे इंसुलिन और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। बाजरा में हेल्दी फाइबर होता है, जो टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।


  • 3- सेब (Apple)-
    एप्पल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। रोज एक सेब खाने से शरीर बीमारियों से दूर रहता है। डायबिटीज के मरीज के लिए भी सेब बहुत अच्छा फल है। सेब में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार का फाइबर काफी होता है। जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सेब खाने से पेट अच्छा रहता है और वजन भी कंट्रोल रहता है।

    4- संतरा (Orange)-
    फलों में संतरा को सुपरफूड माना गया है। डायबिटीज के मरीज के लिए भी संतरा बहुत गुणकारी है। इसमें भरपूर फाइबर, विटामिन सी, फोलेट और पोटेशियम पाया जाता है। जिससे डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

    5- अमरूद (Guava)-
    अमरूद काफी सस्ता लेकिन सेहत के लिए फायदेमंद फल है। अमरुद में लो ग्लाइकैमिक इंडेक्स यानी जीआई होता है, जिससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अमरूद में विटामिन सी, विटामिन ए, फॉलेट, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। डायबिटीज और हार्ट के मरीज के लिए अमरूद बहुत अच्छा फल साबित होता है।

    6- भिंडी (Ladyfinger)-
    डायबिटीज के मरीज के लिए भिंडी सब्जी का अच्छा ऑप्शन है। भिंडी में स्टार्च नहीं होता और घुलनशील फाइबर पाया जाता है। भिंडी आसानी से पच जाती है। इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है। भिंडी में मौजूद पोषक तत्व इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाते हैं।

    7- हरी सब्जियां (Green Vegetables)-
    डायबिटीज होने पर आपको खाने में हरी सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। आपको खाने में पालक, लौकी, तोरई, पत्तेदार सब्जियां और ब्रोकली (Vegetables and Broccoli) शामिल करनी चाहिए। ये सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं। ये सब्जियां डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इनमें विटामिन ए और सी काफी होता है। वहीं कैलोरीज की मात्रा बहुत कम होती है। ब्रोकली डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। वजन घटाने में भी ब्रोकली मदद करती है।

    8- खीरा (Cucumber)-
    खीरा खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर(fiber) होता है। गर्मियों में खीरा खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। खीरा में पानी अच्छी मात्रा में होता है। खीरे में स्टार्च बिल्कुल नहीं होता है। वजन घटाने के लिए भी खीरा बहुत कारगर है। पेट को स्वस्थ रखने में भी खीरा मदद करता है।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल चिकित्‍सक की सलाह के रूप में न समझें। हम इसकी सत्‍यता व सटीकता की जांच का दावा नही करते हैं। कोई भी सवाल या परेंशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • दूध में इस एक चीज का मिलाकर पीने से सेहत को मिलेंगे ये कमाल के फायदे

    Thu Feb 26 , 2026
    नई दिल्ली । सर्दियों में अक्सर लोगों को जोड़ों और हड्डियों में दर्द की समस्या रहती है। ऐसे में कई घरेलू नुस्खे हैं जो आपको जोड़ों के दर्द (Joint Pain) में राहत दिला सकते हैं। ठंड में आप गर्म दूध में घी मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको कई फायदे मिलेंगे। दूध में घी डालकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved