img-fluid

श्मशान जा रही मेटाडोर की ट्रक से टक्कर में 18 लोगों की मौत और 5 घायल

November 28, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के नदिया के हांसखाली इलाके में शनिवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना (Road Accident) में 18 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से भी घायल हुए है। इन लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हांसखाली थाना इलाके के फूलबाड़ी इलाके में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से मेटाडोर की टक्कर हो गई। हादसे की वजह क्या रही, पुलिस इस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है। ये लोग परगना के बागदा से मेटाडोर में शव लेकर 20 से ज्यादा लोग नवद्वीप श्मशान की ओर जा रहे थे।


पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक अनुमान है कि घने कोहरे और तेज गति की वजह से ही दुर्घटना हुई है। दुर्घटना की वजह जानने के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Share:

  • BMW भारत में लांच करने वाली है इलेक्ट्रिक कारों की रेंज

    Sun Nov 28 , 2021
    इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार लगातार बड़ा हो रहा है। एक तरफ जहां Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज), Jaguar (जगुआर) और Audi (ऑडी) ने भारत के इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपने पैर जमा लिए हैं, वहीं बीएमडब्ल्यू अब तक आश्चर्यजनक रूप से गायब रही है। हालांकि, यह स्थिति जल्द ही बदलने वाली है, क्योंकि बीएमडब्ल्यू भारत में अपना पहला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved