
भोपाल। भोपाल के इकोलाजिकल पार्क (Ecological Park of Bhopal) में अब आप ठहाके लगाकर हंस नहीं सकेंगे. वन विभाग ने इस पर रोक लगा दी है।यह फैसला आपकी सुरक्षा को लेकर ही उठाया गया है।हालांकि पार्क में सामान्य हंसी पर रोक नहीं है, बल्कि समूह में हास्य क्रिया पर रोक लगाई है. इससे कोरोना ने फैले, इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है।दरअसल पार्क के अंदर लोगों का एक समूह प्रतिदिन सुबह गोल घेरे में खड़े हो जाते थे।ये सभी जोर-जोर से हंसते थे। इस हास्य योग से पार्क के अंदर घूमने वाले दूसरे पर्यटकों को कोरोना फैलने का खतरा था, जिसे देखते हुए वन विभान ने आदेश जारी कर दिया है।जिसके बाद नागरिके समूह मान गए हैं।
कोरोना के कारण रोक
हास्य क्रिया पर रोक के संबंध में पार्क के डिप्टी रेंजर डीपीएस चौहान ने बताया कि पूर्व से रोक के नियम हैं, जिसका पालन कराने के लिए बार-बार समझाइश दी गई थी।सामूहिक हास्य क्रिया पर दूसरे पर्यटकों ने भी एतराज जताया था, जिसके बाद हमें कोरोना से सुरक्षा के लिए ये फैसला लेना पड़ा।
1700 एकड़ में फैला पार्क
बता दें कि यह पार्क भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र के लहारपुर में करीब 1700 एकड़ में फैला हुआ है. इसी पार्क के अंदर 100 एकड़ क्षेत्र में शहर वन विकसित किया है यह हिस्सा कटारा हिल्स क्षेत्र के अमलतास चौराहे से लगा हुआ है. यह सुबह 5 बजे और शाम को चार बजे से आम नागरिकों के लिए खुला रहता।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved