img-fluid

UP Elections: अमित शाह ने कहा- भाजपा-निषाद पार्टी के गठबंधन की होगी जीत, 300 से ज्यादा आएंगी सीटें

December 17, 2021

लखनऊ। निषाद समाज और भाजपा की ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ पहली संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा व निषाद पार्टी का गठबंधन 2022 के चुनाव में 300 पार करेगा। उन्होंने निषाद समाज से अपील की कि वह गली गली जाकर मोदी का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने पिछड़ों के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को गिनाया।

शाह ने कहा कि पिछले चुनाव में भी भाजपा व निषाद पार्टी का गठबंधन था। ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी। इस बार फिर सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का सूपड़ा साफ करेंगे, कांग्रेस का अकाउंट न खुले ऐसा काम करना है। मोदी जी और योगी जी का संदेश लेकर फिर से 300 पार का नारा देकर, विजय गाथा लिखना है।


  • अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है, दूसरी तरफ बनारस में काशी विश्वनाथ धाम बन रहा है जो काशी धाम को उसका अस्तित्व वापस दिला रहा है। उन्होंने केंद्र में मत्स्य मंत्रालय के गठन, पिछड़े वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि भगवान राम के वनवास में निषाद सबसे पहले साथ आए। उन्होंने निषाद-राम मैत्री की चर्चा करते हुए 2022 की जंग जीतने का आह्वान किया।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार की निषाद समाज के लिए कार्यों को गिनाया। राम-निषाद मैत्री और राम मन्दिर निर्माण का उल्लेख कर फिर सरकार बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने आरक्षण सहित समाज के विभिन्न मुद्दों को उठाया और भाजपा सरकार द्वारा पूरे किए जाने की उम्मीद जताई। मंच पर केंद्रीय मंत्री व यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आदि उपस्थित रहे।

    Share:

  • Corona: बच्चों के लिए Vaccine को योगी सरकार की मंजूरी, एक बच्चे को लगेंगे तीन डोज

    Fri Dec 17 , 2021
    गोरखपुर। जल्द ही 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों व किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। बीमार, दिव्यांग बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर पहले टीका लगाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने 12 से 18 वर्ष से कम आयु के लोगों को जायकोव-डी टीका लगाने की मंजूरी दे दी है। यह टीका प्रदेश के गोरखपुर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved