
भोपाल। मप्र कांग्रेस ने एक बार फिर त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव रोटेशन के अनुसार ओबीसी आरक्षण से ही कराने की मांग की है। इसको लेकर कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित संकल्प के अनुरूप प्रस्ताव पारित कर पंचायत चुनाव कराए जाने की मांग राज्य सरकार से की है। कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल की बैठक विधानसभा स्थित कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष ने सदन में सरकार से मांग की है कि त्रि-स्तरीय पंचायत के चुनाव रोटेशन, परिसीमन और ओबीसी आरक्षण के आधार पर ही पूर्व की भांति कराए जाए। सिंह ने बताया कि विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा रखे गए संकल्प को सर्वसम्मति से पारित किया गया। चूंकि अब शासन की जबावदारी है कि पंचायत के चुनाव पारित संकल्प के अनूरूप क्रियान्वित किये जाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved