img-fluid

मध्यप्रदेश में नेशनल हाईवे की परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी

December 27, 2021

  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की अध्यक्ष अलका उपाध्याय ने कहा…

भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती अलका उपाध्याय ने कहा है कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत संचालित सभी परियोजना को समय-सीमा में पूर्ण किया जाएगा। श्रीमती उपाध्याय ने आज मंत्रालय में नेशनल हाई-वे की प्रदेश में कार्य प्रगति समीक्षा बैठक में यह बात कही। श्रीमती उपाध्याय ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के मध्य में स्थित होने से यहाँ से राष्ट्रीय राजमार्ग की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएँ गुजरती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 8858 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। वर्तमान में 10 हजार 250 करोड़ रुपए की लागत से 59 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है।


  • इनकी कुल लंबाई 1997 किलोमीटर में से 1721 किलोमीटर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और शेष कार्य प्रगति पर हैं। श्रीमती उपाध्याय ने कहा कि सड़क पर योजनाओं को शीघ्रता से पूरा करने के लिए आवश्यक है कि राज्य सरकार द्वारा भू-अर्जन तथा फॉरेस्ट की एनओसी जारी कराने के काम को तेजी से किया जाए। उन्होंने अटल प्रोग्रेस-वे तथा नर्मदा एक्सप्रेस-वे के कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि यह दोनों परियोजनाएँ प्रदेश के विकास में क्रांतिकारी कदम होंगी। प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज मंडलोई ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भू-अर्जन काम को तेजी से किया जा रहा है। निर्धारित समय-सीमा में सरकार परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराएगी।

     

    इसका फाटो इन्फो पर

    Share:

  • सिंधिया ने लक्ष्मीबाई की समाधि पहुंचकर विरोधियों को दिया झटका

    Mon Dec 27 , 2021
    पहली बार सिंधिया घराने का कोई सदस्य पहुंचा भोपाल। प्रदेश की सियासत में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को लेकर सिंधिया परिवार हमेशा से ही विरोधियों के निशाने पर रहता है। लक्ष्मी बाई की ग्वालियर स्थित समाधि पर हर साल आयोजन होता है, लेकिन सिंधिया परिवार का कोई भी सदस्य आज तक नहीं पहुंचा। ग्वालियर रियासत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved