
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में पंचायत चुनाव (Panchayat Election) को लेकर राज्य निर्वाचन (state election) आयोग का बयान सामने आया है। आयोग के सचिव बीएस (BS) जामोद ने जानकारी देते हुए कहा है कि आयोग और विधि विशेषज्ञों की राय का इंतजार कर रहा है।
आयोग के सचिव ने कहा है कि पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के अध्यादेश को वापस लेने की सूचना शासन से मिली है, जिस मामले में आयोग ने पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के अधिकारियों (officers) के साथ बैठक कर ली है। अब आयोग विधि विशेषज्ञों की राय का इंतजार कर रहा है। संभवत: शाम तक लीगल ओपिनियन का राज्य निर्वाचन आयोग को फैसला मिल जाएगा। उन्हीं के आधार पर आयोग चुनाव कराने या न कराने का फैसला लेगा।
गौरतलब रहे कि कल ही केबिनेट बैठक में पंचायत चुनाव न कराने बात पर सहमति बनी थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान राज्यपाल से मिले थे और देर शाम विधि विशेषज्ञों की राय लेने दिल्ली भी रवाना हुए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved