
जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत किराये के मकान में रहने वाले एक युवक ने अपने मकान मालिक के दोनों बच्चों को मेडिकल में सरकारी नौकरी देलाने के नाम पर दो लाख दस हजार रूपये की ठगी कर दी। थोड़ा समय बीतने के बाद आरोपी ने ज्वाइनिंग के लिए लेटर दिया। जब दोनों युवक ज्वाइनिंग के लिए मेडिकल गए तो वहां अधिकारियों ने ज्वाइनिंग लेटर को फर्जी बता दिया। तब उन्हें धोखाधड़ी होने की जानकारी लगी। इसके बाद तत्काल उन्होंने तिलवारा थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक्शन लिया और धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved