
जबलपुर। डुमना चौकी पुलिस द्वारा लंबे समय से क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। गत दिवस भी चौकी प्रभारी विनोद पटेल के नेतृत्व में टीम द्वारा पारसपानी क्षेत्र के जंगल में छापेमार कार्यवाही की गई पुलिस टीम के पहुंचने के पहले ही अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वाले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर लगभग 10 ड्रम लाहन जप्त कर उसे नष्ट कर दिया है। कार्यवाही के दौरान आरक्षक नीलकंठ पटैल , तिलक,शिवप्रसाद मौजूद रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved