
लंदन। ब्रिटेन (Britain) में हुए ताजा अध्ययन में कहा गया है कि COVID-19 वैक्सीन (Vaccine) की तीसरी टॉप-अप बूस्टर खुराक (third top-up booster dose) बुजुर्गों को ओमिक्रॉन वेरिएंट (Protecting the elderly with Omicron variants) से होने वाली गंभीर बीमारी के खतरे से उच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान करती है. यह जानकारी यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी UK Health Protection Agency (UKHSA) के विश्लेषण से पता चली है. यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी द्वारा इकट्ठा आंकड़ों के अनुसार, 65 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए तीसरी डोज (third dose) के तीन महीने बाद अस्पताल में भर्ती होने से सुरक्षा लगभग 90 फीसदी रहती है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved