img-fluid

घर में कबूतर या मधुमक्खी का होना देता है ये खतरनाक संकेत, हो जाएं सतर्क

January 14, 2022

नई दिल्ली। शगुन शास्त्र (omen scripture) में कुछ खास चीजों से संबंधित शगुन या अपशगुन के बारे में बताया गया है, जो कि हमारे जीवन से जुड़ी होती हैं। घर में किसी न किसी चीज का आना-जाना लगा रहता है। आमतौर पर लोग छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार यही छोटी-छोटी चीजें मुसीबत बन जाती हैं। अगर घर में किसी कारण से चमगादर घुस जाए तो यह अपशगुन है, जो इस बात का संकेत देता है कि घर में कोई अप्रिय घटना घट सकती है।


किचन में अगर चकला अचानक टूट जाए तो यह अशुभ संकेत है। यह दरिद्रता (poverty) आने का संकेत देता है। इसके अलावा यह अगर गृहिणी के बाएं हाथ से बराबर गिर रहा है तो यह इस ओर इशारा करता है कि घर में आर्थिक संकट आने वाला है। अगर घर में कबूतर ने घोंसला (pigeon nest) बना लिया है तो परिवार में किसी सदस्य के साथ अशुभ होगा। इसके अलावा घर में मधुमक्खियों (bees) का छत्ता बनना भी अपशगुन है। यह इस बात का संकेत देता है कि घर में कोई अशुभ घटना (bad event) घटेगी। अगर घर में बराबर दूध गिर रहा है तो यह लड़ाई होने का संकेत देता है।

आईना घर में अचानक से टूटना अपशगुन है। इससे धन हानि होती है। अगर घर का पालतु या बाहरी कुत्ता घर में या इसके आसपास रोए तो यह अपशगुन है। यह इस बात का संकेत देता है कि घर में कोई विपत्ति आने वाली है। इसके अलावा घर की दीवारों में दरार आना भी अपशगुन है।

Share:

  • कोरोना की दो नई दवा, कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के साथ बारिसिटिनिब का करें इस्तेमाल, डब्ल्यूएचओ की मंजूरी

    Fri Jan 14 , 2022
    नई दिल्ली। दुनियाभर में नए सिरे से फैलती कोरोना महामारी (corona pandemic) के बीच डब्ल्यूएचओ (WHO) के विशेषज्ञों ने कहा कि गंभीर या गंभीर कोविड रोगियों के इलाज के लिए कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स (Corticosteroids) के साथ इस्तेमाल की जाने वाली गठिया की दवा बारिसिटिनिब (Baricitinib) कारगर साबित हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने शुक्रवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved