
उज्जैन। उज्जैन में किसानों को कीटनाशक के नाम पर नकली दवाईयाँ बेची जा रही हैं जिससे न सिर्फ फसल खराब हो रही है बल्कि जमीन को भी नुकसान हो रहा है। इस मामले में किसानों ने शिकायत करते हुए बताया कि कीटनाशक केमेक्स सुपर, काजुकी गोल्ड, प्रवेंटाल जो एफसीओ में आते हैं इनका कंपनियों ने दूसरे नाम से रजिस्ट्रेशन ले रखा है जो कि नकली हैं। ओरीजनल केमेक्सी एनर्जी, काजुकी एनर्जी, प्रवेंटाल प्लस ओरिजनल हैं। पोषक सुपर में डुप्लीकेट है, जेजीव ओरिजनल है। ये सभी नकली कीटनाशक मंडी चौराहा स्थित एक दुकान पर बेचे जा रहे हैं। कंपनी ने दूसरे प्रोडक्ट के नाम से रजिस्ट्रेशन ले रखा है।
किसानों ने इसकी शिकायत कई बार की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिना सेल्स परमिशन और बिना लायसेंस के सरकार को धोखा देकर उज्जैन में करीब 5 से 7 दुकानदार यह उत्पाद बेच रहे हैं जबकि सरकार ने इन उत्पादों को बंद कर रखे हैं। किसानों ने मांग की है कि जमीन तथा फसल के साथ स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले इन प्रोडक्टों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved