सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के कार्यक्रम में बाले दिग्विजय सिंह
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने राजधानी भोपाल में सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के कार्यक्रम में कहा कि आलोचना से डरने वालों को राजनीति में नहीं आना चाहिए। लोकतंत्र में राजनेता को आलोचना सहन करना ही चाहिए। आज कुछ बोल ही दो तो आप भारत के लिए खतरा बन जाते हैं। छोटी-छोटी बातों पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट लगा दिया जाता है। संवैधानिक संस्थाओं का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। आज लोकतंत्र का भविष्य अच्छा नहीं है।
दिग्विजय ने कहा कि लोगों को आवाज उठाना कोई जुर्म है क्या? उन्होंने टेम और सुठालिया बांध परियोजना को लेकर कहा कि जिन किसानो के खेतों की मेड़ से मेड़ लगी है, डूब में आ रही है, तब भी मुआवजा नहीं दे रहे। मुख्यमंत्री तो छोड़ो, अधिकारी भी फोन नहीं उठाते हैं। मैंने कई बार मुख्यमंत्री से समय मांगा था। नहीं मिला, तभी धरना दिया। उसे भी तालिबानी करार दिया। धरने में आधे से ज्यादा तो भाजपा के लोग थे। कार्यालय के लोग मुख्यमंत्री को बताते नहीं है। या तो मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी झूठ बोलते हैं या मुख्यमंत्री जी आप बोल रहे हैं।
भोपाल। हम सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के मंत्र पर काम करते है इसलिए हमारी सरकारों की हर योजना सभी समाज- वर्ग के लिए होती है। बूथ पर बनने वाली समिति में सभी समाज वर्ग का प्रतिनिधित्व समाहित हो और साथ ही हम जिन बूथों पर कमज़ोर है वहाँ उन कमियों को कैसे […]
भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड (Motilal Nehru Stadium Red Parade Ground) पर चल रही अग्निवीर सैनिकों की भर्ती रैली (Agniveer Soldiers Recruitment Rally) में दूसरे दिन शुक्रवार को 9 जिलों के 4 हजार 550 आवेदको को भर्ती प्रक्रिया के लिए काल लेटर जारी किए गए थे। भर्ती में आए […]
31 जुलाई तक जीएडी को मेल करनी होंगी तबादला सूचियां भोपाल। राज्य शासन (State Government) ने नई तबादला नीति जारी कर दी है। जिसके तहत जुलाई महीने में थोकबंद तबादले होंगे। सरकार ने तबादलों से प्रतिबंध जरूर हटा लिया है, लेकिन तबादला प्रक्रिया (Transfer Process) में सख्ती बढ़ा दी है। अब विभाग 31 जुलाई के […]
डाक्टर मालिक ने पीडि़त को बदनामी का हवाला देकर करा दिया था चुप भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के होशंगाबाद रोड पर स्थित होटल स्पाइस लैंड की सर्वेंट रूम में वेटर ने वेटर को धमकाते हुए उससे अप्राकृतिक कृत्य किया। घटना गत 31 जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे की है। घटना के बाद आरोपी […]