भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

जो बूथ कमजोर हैं उन्हें मजबूत बनाना लक्ष्य

भोपाल। हम सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के मंत्र पर काम करते है इसलिए हमारी सरकारों की हर योजना सभी समाज- वर्ग के लिए होती है। बूथ पर बनने वाली समिति में सभी समाज वर्ग का प्रतिनिधित्व समाहित हो और साथ ही हम जिन बूथों पर कमज़ोर है वहाँ उन कमियों को कैसे दूर सकें और अपना काम बड़ा सकें इस लक्ष्य को लेकर हमें इस अभियान में काम करना है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत बूथ समिति की बैठक में सम्बोधित करते हुए कही।


समाज के प्रबुद्धजनों और युवाओं को जोड़े
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा करिश्माई नेतृत्व है। मोदी सरकार ने जो ऐतिहासिक निर्णय लिए है। समाज का हर वर्ग का भारतीय जनता पार्टी से जुडऩे को आतुर है। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान पार्टी का अभिनव कार्यक्रम है। इस अभियान के अंतर्गत हम बूथ पर नये लोगों को भी जोड़ें। समाज के प्रबुद्धजनों और ख़ासकर युवाओं को जोड़ें।

एप पर अपलोड करें जानकारी
बूथ विस्तारक अभियान में कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में बूथ पर पहुँचकर बूथ समिति के सदस्यों के नाम नम्बर और सम्पूर्ण जानकारी रजिस्टर में दर्ज कर रहे है। साथ संगठन एप्प पर भी जानकारी अपलोड कर रहें है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रवास दौरान बूथ समिति के सदस्यों की जानकारी संगठन एप्प पर अपलोड करवाई। बूथ समिति का भौतिक सत्यापन भी किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा नई तकनीक का उपयोग संगठन विस्तार में किया है। एप पर 65 हजार बूथों की जानकारी उपलब्ध होगी। जिससे किसी भी बूथ के सदस्य की जानकारी और बूथ की भौगोलिक जानकारी एक क्लिक में हमें मिलेगी।

Share:

Next Post

शराब को लेकर साध्वियों में मतभेद

Sun Jan 23 , 2022
अब 14 फरवरी से शराबबंदी कराने उतरेंगी उमा भारती भोपाल। शराब को लेकर दो साध्वियों में के बीच भी मतभेद सामने आए हैं। उमा भारती और प्रज्ञा सिंह ठाकुर दोनों साध्वी हैं। खास बात यह है कि दोनों भाजपा से हैं। लेकिन शराब को लेकर दोनों की राय अलग हैं। मप्र सरकार शराब की नीति […]