
फियोंगयांग। उत्तर कोरिया (North Korea) के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) लगातार मिसाइल परीक्षणों से दुनिया को चौंका रहा है. अब एक बार फिर से अज्ञात हथियार का प्रक्षेपण (Unidentified Projectile) किया गया है. दक्षिण कोरिया (South Korea) की सेना ने इसकी पुष्टि की है. उत्तर कोरिया ने एक महीने में सातवीं बार हथियारों का परीक्षण कर अंतरराष्ट्रीय शांति को खतरा (threat to international peace) पहुंचाया है. आखिरी बार उत्तर कोरिया(North Korea) ने एक महीने में इतने सारे हथियारों का परीक्षण साल 2019 में किया था. उस वक्त तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के बीच हाई-प्रोफाइल वार्ता विफल हो गई थी. तब से अमेरिका के साथ बातचीत रुकी हुई है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved